Ramadan recipes 2026: रमजान के पाक महीने की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखने के बाद इफ्तार में खाना खाते हैं. ये सिर्फ कुछ खाने पीने का पल नहीं होता है, बल्कि वो पल होता है जब पूरा परिवार साथ बैठकर स्वादिष्ट और हेल्दी चीज़ें खाता है, ऐसे में ये समय बेहद खास होता है. ऐसे में अगर आप भी इस पल को और खास बनाना चाहते हैं तो इस इफ्तार कुछ नए आइटम्स ट्राई करें.ऐसे में आज हम आपके लिए 6 यूनिक और क्विक चिकन बेस्ड स्नैक्स रेसिपी लेकर आए हैं जो इफ्तार के लिए बेहद खास हैं. ये रेसिपी इतनी आसान हैं कि आप इन्हें घर पर 20-30 मिनट में आसानी से बना सकते हैं. आइए जानते हैं इन रेसिपीज के बारे में.
1. क्रिस्पी चिकन रोल्स / स्प्रिंग रोल स्टाइल चिकन रोल्स-
सामग्री (10-12 रोल्स के लिए):
चिकन मिन्स या बारीक कटा चिकन – 400 ग्राम
गोभी, गाजर, शिमला मिर्च (जूलियन कटिंग) – 1 कप मिक्स
सोया सॉस – 1 टेबलस्पून
चिली सॉस या ग्रीन चिली सॉस – 1 टीस्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टीस्पून
नमक, काली मिर्च, गरम मसाला – स्वादानुसार
स्प्रिंग रोल शीट्स (मार्केट से) – 10-12
मैदा + पानी का पेस्ट (सील करने के लिए)
तेल (तलने के लिए)
बनाने का तरीका:
कढ़ाई में तेल गर्म करें, अदरक-लहसुन डालकर भूनें
चिकन डालकर भूरा होने तक पकाएं, फिर सब्जियां मिलाकर 4-5 मिनट हाई फ्लेम पर भूनें (क्रिस्पी रखें)
सोया सॉस, चिली सॉस, मसाले डालकर 2 मिनट और पकाएं, ठंडा करें
स्प्रिंग रोल शीट पर फिलिंग रखें, रोल बनाएं और किनारे मैदा पेस्ट से चिपकाएं
गर्म तेल में मीडियम फ्लेम पर गोल्डन क्रिस्पी होने तक फ्राई करें (3-4 मिनट)
टिशू पेपर पर निकालकर चटनी के साथ सर्व करें
2. चीज स्टफ्ड चिकन पैटीज या चिकन चीज बॉल्स
सामग्री:चिकन मिन्स – 300 ग्राम
मोज़रेला या चेडर चीज़ (कद्दूकस) – ¾ कप
प्याज़ (बारीक कटा) – 1
हरी मिर्च, धनिया (कटा) – स्वादानुसार
ब्रेड क्रम्ब्स – ½ कप (बैटर के लिए)
उबला अंडा –
मसाले: लाल मिर्च, जीरा पाउडर, नमक, गरम मसाला
बनाने का तरीका:
चिकन मिन्स में प्याज़, हरी मिर्च, धनिया, मसाले मिलाकर अच्छे से मिक्स करें और चटपटा मिक्सचर तैयार करें
इसके बाद इसकी लोई बनाएं और इसमें थोड़ा चीज रखें और लोई के बीच में गोल शेप में कटा हुआ उबला अंडा रख दें फिर इसे गोल बॉल या पैटी शेप दें
अब बेस का पकौड़े वाला बैटर तैयार कर लें और इस लोई को उसमें डुबोएं
इसके बाद गर्म तेल में गोल्डन होने तक फ्राई करें (4-5 मिनट)।
चीज मेल्ट होने पर कट करके सर्व करें
3. दही चना चाट-
सामग्री (2-3 लोगों के लिए):उबले हुए सफेद/काले चना (छोले) – 2 कप
उबला आलू (क्यूब्स में कटा) – 1 बड़ा (ऑप्शनल, लेकिन टेस्टी बनाता है)
दही (गाढ़ा, फेंटा हुआ) – 2 कप
प्याज़ (बारीक कटा) – 1 मीडियम
टमाटर (बारीक कटा) – 1 मीडियम
खीरा (क्यूब्स में कटा) – 1 (क्रंच के लिए)
हरी मिर्च (बारीक कटी) – 1-2 (स्वादानुसार)
हरा धनिया (कटा) – 2-3 टेबलस्पून
भुना जीरा पाउडर – 1 टीस्पून
चाट मसाला – 1 टीस्पून
काला नमक – ½ टीस्पून
साधारण नमक – स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर या चिली फ्लेक्स – ½ टीस्पून (ऑप्शनल)
मीठी इमली की चटनी – 2-3 टेबलस्पून
हरी चटनी (पुदीना-धनिया) – 1-2 टेबलस्पून (ऑप्शनल)
सेव या पापड़ी (क्रंच के लिए) – मुट्ठी भर (ऑप्शनल)
बनाने का आसान तरीका (स्टेप-बाय-स्टेप):
चना तैयार करें: चने को रातभर भिगोकर प्रेशर कुकर में 3-4 सीटी तक उबाल लें. ठंडा करके निकाल लें
दही तैयार करें: दही को अच्छे से फेंट लें, इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर क्रीमी बनाएं. अब इसमें नमक, चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर, काला नमक और थोड़ी चीनी (ऑप्शनल) मिलाकर स्वाद चेक करें
सब्जियां काटें: प्याज़, टमाटर, खीरा, हरी मिर्च और हरा धनिया बारीक काट लें
मिक्सिंग: एक बड़े बाउल में उबले चने, आलू क्यूब्स, कटी सब्जियां डालें, ऊपर से मसाले (जीरा पाउडर, चाट मसाला, काला नमक, लाल मिर्च) छिड़कें
चटनी डालें: मीठी इमली चटनी और हरी चटनी डालकर अच्छे से मिलाएं
दही डालें: अब फेंटा हुआ दही ऊपर से डालें और हल्के हाथों से मिक्स करें (ज्यादा न घोलें, लेयर वाली लुक अच्छी लगती है)
टॉपिंग: ऊपर से सेव/पापड़ी, एक्स्ट्रा धनिया और चाट मसाला छिड़कें. ठंडा करके सर्व करें