CG | Fri, 08 May 2026

No Ad Available

RAIPUR IPL NEWS: IPL मैच से पहले रायपुर ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, जानिए कहां होगी पार्किंग और कौन-से रास्ते रहेंगे प्रभावित

08 May 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 2 views
RAIPUR IPL NEWS: IPL मैच से पहले रायपुर ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, जानिए कहां होगी पार्किंग और कौन-से रास्ते रहेंगे प्रभावित

रायपुर। RAIPUR IPL NEWS: राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर में 10 और 13 मई को होने वाले IPL मैच को लेकर ट्रैफिक पुलिस और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। दर्शकों की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए रायपुर पुलिस द्वारा विशेष ‘पार्किंग रूट प्लान’ जारी किया गया है। ट्रैफिक एडवाइजरी में लोगों से अपील की गई है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ा करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए मैच का आनंद लें।

जारी प्लान के अनुसार अलग-अलग रूट से आने वाले दर्शकों के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था बनाई गई है ताकि स्टेडियम के आसपास जाम की स्थिति न बने। पुलिस ने लोगों से समय से पहले स्टेडियम पहुंचने और अनावश्यक भीड़ से बचने की भी अपील की है। IPL मैच को लेकर राजधानी में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp