CG | Mon, 26 October 2026

No Ad Available

RAIPUR BREAKING : तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूटी सवार तीन नाबालिगों को रौंदा, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर

05 Oct 2026 | WEENEWS DESK | 922 views
RAIPUR BREAKING : तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूटी सवार तीन नाबालिगों को रौंदा, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर

रायपुर / अभनपुर। RAIPUR BREAKING : अभनपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूटी सवार तीन नाबालिगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक नाबालिग लड़के की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, हादसा अभनपुर स्थित शुभम के मार्ट के पास हुआ। तीनों नाबालिग स्कूटी से जा रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में एक नाबालिग की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों नाबालिग अभनपुर थाना क्षेत्र की सिंचाई कॉलोनी के निवासी हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद हाइवा चालक और वाहन को लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है। घटना के कारणों और जिम्मेदार वाहन चालक के संबंध में पुलिस की जांच जारी है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp