CG | Fri, 16 October 2026

No Ad Available

राहुल सेन को अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ छत्तीसगढ़ का प्रदेश संगठन सचिव किया गया नियुक्त

16 Sep 2026 | WEENEWS DESK | 929 views
राहुल सेन को अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ छत्तीसगढ़ का प्रदेश संगठन सचिव किया गया नियुक्त

रायपुर, 15 सितंबर 2026। अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तपन कुमार घोष ने वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता राहुल सेन को छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने भी राहुल सेन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

राहुल सेन वर्तमान में News 21 के स्टेट हेड एवं एडिटर, छत्तीसगढ़ जनरलिस्ट वेलफेयर यूनियन एसोसिएशन के स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी, Helping Human Human Rights Foundation के स्टेट PRO तथा The Police Today छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय न्यूज एजेंसी के प्रभारी के रूप में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के क्षेत्र में राहुल सेन वर्ष 2012 से सक्रिय हैं और छत्तीसगढ़ में विभिन्न समाचार संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

नई नियुक्ति पर राहुल सेन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष  तपन कुमार घोष एवं प्रदेश अध्यक्ष  अमित गौतम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के साथ छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

संगठन ने राहुल सेन को आगामी एक माह के भीतर छत्तीसगढ़ प्रदेश शाखा का गठन कर इसकी सूचना राष्ट्रीय कार्यालय को देने की जिम्मेदारी भी सौंपी है।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.