पश्चिम बंगाल। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर पूरी ताक़त झोंक दी है। पार्टी ने चुनाव प्रचार को तेज करते हुए अपने वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है।
इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ भाजपा ने भी अपने मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को पश्चिम बंगाल में प्रचार के लिए भेजा है। पार्टी का लक्ष्य इस बार राज्य में सरकार बनाना है, जिसके लिए जमीनी स्तर पर व्यापक रणनीति के साथ काम किया जा रहा है।
भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल भी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने पश्चिम बंगाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने काली मंदिर में दर्शन कर मां काली से प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
बताया जा रहा है कि भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता लंबे समय से पश्चिम बंगाल में डटे हुए हैं और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर दिन-रात चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इस मौके पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक नितिन गौरीशंकर अग्रवाल और दिनेश अग्रवाल भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

The post पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 : भाजपा ने झोंकी पूरी ताक़त, छत्तीसगढ़ से भी नेता पहुंचे प्रचार में appeared first on Grand News.