CG | Sun, 22 November 2026

No Ad Available

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

22 Nov 2026 | WEENEWS DESK | 744 views
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत में गरीबी में आई कमी को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 12 वर्षों में देश के लगभग 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। यह देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह उपलब्धि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच, दृढ़ इच्छाशक्ति और गरीब कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में गरीबों के जीवन स्तर में सुधार की दिशा में निरंतर कार्य हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हृदय से धन्यवाद दिया।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.