CG | Fri, 16 October 2026

No Ad Available

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सिंधी काउंसिल का सेवा संकल्प अभियान, 17 से 25 सितंबर तक MMI हॉस्पिटल में चलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

17 Sep 2026 | WEENEWS DESK | 759 views
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सिंधी काउंसिल का सेवा संकल्प अभियान, 17 से 25 सितंबर तक MMI हॉस्पिटल में चलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर एमएमआई हॉस्पिटल, रायपुर में आयोजित होगा। शिविर का विधिवत शुभारंभ 17 सितंबर को किया जाएगा और यह 25 सितंबर तक चलेगा।

शिविर का समय प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि शिविर में करीब 6,800 रुपये मूल्य की स्वास्थ्य जांच पूरी तरह निःशुल्क की जाएगी। इसके साथ ही मरीजों की जांच और परामर्श के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भी उपलब्ध रहेगी।

10 प्रकार की जांच की सुविधा

ललित जैसिंघ के अनुसार, स्वास्थ्य शिविर में कुल 10 प्रकार की जांच की व्यवस्था की गई है। सेवा संकल्प अभियान के तहत लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

शिविर के आयोजन में सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई के पदाधिकारी और सदस्य सक्रिय रूप से भागीदारी निभा रहे हैं। इनमें प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ, युवा विंग अध्यक्ष जीतू लोहाना, महिला विंग अध्यक्ष काजल सचदेव, महामंत्री लक्ष्मी बजाज चंचलानी, महक होतवानी, चेयरमैन नीता कुकरेजा, मानसी कुकरेजा, सोनिया कुकरेजा, सिमरन कुकरेजा, गरिमा छाबरिया, श्वेता सचदेव और श्वेता साधवानी शामिल हैं।

सिंधी काउंसिल ने लोगों से इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.