CG | Tue, 03 March 2026

No Ad Available

पूरा गांव रो पड़े, तीनों मासूमों का एक साथ अंतिम संस्कार

04 Aug 2025 | JAY SHANKAR PANDEY | 41 views
पूरा गांव रो पड़े, तीनों मासूमों का एक साथ अंतिम संस्कार

मोहला-मानपुर। अम्बागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम छछानपाहरी में बीते रविवार को तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो जाने पर पूरे गांव में मातम पसर गया है. आज बड़ी संख्या में जुटे क्षेत्रवासी ग्रामीणों की मौजूदगी में गमगीन माहौल के बीच तीनों मासूमों का एक साथ अंतिम संस्कार हुआ.

ग्राम पंचायत छछानपाहरी के सरपंच पंचराम चंद्रवंशी ने बताया कि बच्चे अपने अपने घर से खेलने निकले थे. इसी बीच खेलते-खेलते तालाब में नहाने घुस गए. तालाब गहरा था और गहराई की जद ने आकर तीनों बच्चे डूब गए. बच्चों का नाम नव्यांश कुमार पिता सुभाष, हिमांशु पिता प्रवीण साहू तथा लक्ष्य पिता वेदप्रकाश है. जिनकी उम्र लगभग 6 से 7 साल की है. एक बच्चा गांव के ही प्राथमिक शाला में पड़ता था. वहीं दो बच्चे अंबागढ़ चौकी स्थित निकी स्कूल में पढ़ने जाते थे.

सरपंच व अन्य ग्रामीणों के मुताबिक, घटना रविवार के शाम की है. 6 बजे के आस पास तालाब पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने बच्चों के कपड़े तालाब की सीढ़ियों में पड़े देखे. जिससे किसी घटना की आशंकावश तालाब का मुआयना किया गया. और तब पता चला कि तीन बच्चों का शव तालाब में डूबा हुआ है. जैसे-तैसे ग्रामीणों परिजनों ने तीनों शवों को तालाब के बाहर निकाला.

JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp