दरभंगा। PM Modi : दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने के मामले में पुलिस ने रिज़वी उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया है। बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने दरभंगा के कोतवाली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पर एक्शन लिया है।
बता दें दरभंगा के रहने वाले रिजवी ने कांग्रेस की रैली के दौरान पीएम मोदी के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल किया था। इस मामले पर राजनीतिक घमासान भी मच गया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और एक्शन लिया।
कांग्रेस बिहार चुनाव से पहले वोटर अधिकार यात्रा का आयोजन कर रहा है। इस दौरान दरभंगा में बुधवार (27 अगस्त) को विपक्ष की रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया। हालांकि इस दौरान राहुल या तेजस्वी स्टेज पर मौजूद नहीं थे और घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।