CG | Fri, 16 October 2026

No Ad Available

PM मोदी के जन्मदिन पर मोहदा में जले 251 दीप, ग्रामीणों ने की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

18 Sep 2026 | WEENEWS DESK | 897 views
PM मोदी के जन्मदिन पर मोहदा में जले 251 दीप, ग्रामीणों ने की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

तिल्दा-नेवरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत ग्राम मोहदा के बाजार चौक में 251 दीप प्रज्वलित किए गए। जिला पंचायत सभापति शैल महेंद्र साहू के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान बाजार चौक दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। इस अवसर पर ग्रामीणों ने सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता निभाई और प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में टीकम वर्मा (उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा तिल्दा ग्रामीण मंडल), तरुण वर्मा, रेखा प्रहलाद (सरपंच, ग्राम पंचायत मोहदा), सनत चौहान, भूखीन धीवर, मोतीम साहू, प्रकाश वर्मा, श्रीधर वर्मा, फानेंद्र भूषण वर्मा, शरद ठाकुर (जिला पंचायत प्रतिनिधि), महेन्द्र जेठी (जिला पंचायत प्रतिनिधि), दुखित निर्मलकर, मीना वर्मा, गीता वर्मा, उत्तरा वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

T

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.