CG | Thu, 12 February 2026

No Ad Available

फरार धोखाधड़ी का आरोपी मुंबई से गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

31 Jul 2025 | JAY SHANKAR PANDEY | 38 views
फरार धोखाधड़ी का आरोपी मुंबई से गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
Sarangarh Bilaigarh.� सारंगढ़ बिलाईगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सरिया में दर्ज एक धोखाधड़ी के प्रकरण में डेढ़ साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र के मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडेय और उप पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार आरोपी जगन्नाथ नायक पिता दुबराज नायक (उम्र 24 वर्ष), निवासी खैरमाल, थाना सरायपाली, जिला महासमुंद का रहने वाला है।
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 09 मार्च 2024 को स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस लिमिटेड के शाखा प्रबंधक लक्ष्मीनारायण सिदार ने थाना सरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के कर्मचारी जगन्नाथ नायक और रेशम सेठ द्वारा लोन लेने वाले पंद्रह ग्राहकों से किश्त की राशि वसूली गई, लेकिन उस रकम को कंपनी में जमा न करते हुए स्वयं गबन कर लिया गया। इस धोखाधड़ी से कंपनी को कुल ₹3,22,052 का नुकसान हुआ।
मामले में पुलिस ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ धारा 420, 409, 34 भादवि के तहत अपराध क्रमांक 51/2024 दर्ज किया था। मामले की विवेचना के दौरान आरोपी जगन्नाथ नायक लगातार फरार चल रहा था। साइबर सेल की तकनीकी सहायता और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी मुंबई में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम को मुंबई रवाना किया गया, जहां से आरोपी को पकड़ा गया।
आरोपी ने कबूला जुर्म
पुलिस पूछताछ में आरोपी जगन्नाथ नायक ने गबन की पूरी घटना को स्वीकार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिवत रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.