CG | Fri, 06 February 2026

No Ad Available

Parliament LIVE : बजट सत्र के दौरान संसद में जबरदस्त हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्‍थगित

05 Feb 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 21 views
Parliament LIVE : बजट सत्र के दौरान संसद में जबरदस्त हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्‍थगित

Parliament Budget Session LIVE: संसद के बजट सत्र के दौरान गुरुवार को भी भारी हंगामे के चलते कार्यवाही बाधित रही। लोकसभा में विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली, जिसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा स्पीकर ने सदन में बार-बार हो रहे व्यवधान पर नाराजगी जताते हुए इसे संसदीय गरिमा के खिलाफ बताया।

 

लोकसभा में विपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया जाता: खरगे

वहीं, राज्यसभा में भी हालात कुछ अलग नहीं रहे। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता को अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक परंपराओं का उल्लंघन है। हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही भी प्रभावित रही।

इससे पहले संसद परिसर में विपक्षी दलों की रणनीतिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें लोकसभा और राज्यसभा दोनों के विपक्षी दलों के फ्लोर लीडर्स शामिल हुए। यह बैठक राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यालय में हुई, जिसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे।

JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.