CG | Fri, 06 February 2026

No Ad Available

मोवा में मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का वार्षिक अधिवेशन 7 फरवरी को

05 Feb 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 24 views
मोवा में मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का वार्षिक अधिवेशन 7 फरवरी को

रायपुर। मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज मोवा इकाई का वार्षिक अधिवेशन आगामी 7 फ़रवरी को डॉ. खूबचंद बघेल सत्संग भवन, वीआईपी रोड मोवा में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन की अध्यक्षता रायपुर राज के राज प्रधान जागेश्वर प्रसाद वर्मा करेंगे।

मीडिया प्रभारी दिग्विजय वर्मा के अनुसार अधिवेशन में मुख्य अतिथि खोड़स राम वर्मा शामिल होंगे, जबकि विशेष अतिथि टंक राम वर्मा, विजय बघेल, छाया वर्मा एवं मोतीलाल साहू के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक उत्थान एवं संगठन को सशक्त बनाने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों में मोवा इकाई के वार्ड प्रमुख लक्ष्मी नायक, सचिव रामाधार वर्मा, कोषाध्यक्ष मुरारी वर्मा तथा युवा अध्यक्ष विजय वर्मा की सक्रिय भूमिका रही है।

अधिवेशन के दौरान समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान, मोवा इकाई के पूर्व वार्ड प्रमुखों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा, जिससे सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूती मिलेगी। आयोजकों ने समाज के सभी सदस्यों से समय पर पहुंचकर अधिवेशन को सफल बनाने की अपील की है।


JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.