CG | Fri, 13 February 2026

No Ad Available

Martyr ASP Akash Rao Girpunje : नक्सल मोर्चे पर वीरता की मिसाल, सुकमा के शहीद एएसपी आकाश राव गिरपूंजे सहित 15 जवानों को शौर्य पदक 

31 Oct 2025 | JAY SHANKAR PANDEY | 49 views
Martyr ASP Akash Rao Girpunje : नक्सल मोर्चे पर वीरता की मिसाल, सुकमा के शहीद एएसपी आकाश राव गिरपूंजे सहित 15 जवानों को शौर्य पदक 

रायपुर Martyr ASP Akash Rao Girpunje awarded gallantry medal : छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सल विरोधी अभियानों में असाधारण साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले पुलिस अधिकारियों व जवानों को शौर्य पदक (Gallantry Medal) प्रदान करने की घोषणा की है।

सुकमा में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरपूंजे को नक्सलियों के खिलाफ अभियान के दौरान अदम्य साहस, नेतृत्व क्षमता और बलिदान के लिए मरणोपरांत शौर्य पदक से सम्मानित किया गया है।

इसके साथ ही सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों के कुल 14 जवानों को भी वीरता पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। ये सभी जवान नक्सल मोर्चे पर अग्रिम पंक्ति में रहकर दुर्गम परिस्थितियों में अभियान संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जारी सूची में इन वीरों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अपनी जान की परवाह किए बिना राज्य और देश की सुरक्षा के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया।

राज्य सरकार ने कहा है कि यह सम्मान उन सभी सुरक्षा बलों के प्रति श्रद्धांजलि है, जिन्होंने बस्तर के जंगलों में शांति बहाली और नक्सलवाद उन्मूलन के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.