CG | Fri, 13 February 2026

No Ad Available

Maa Durga: रायपुर में विजयादशमी पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का श्रद्धापूर्वक विसर्जन,जयकारों से गूंज उठा महादेव घाट

03 Oct 2025 | JAY SHANKAR PANDEY | 71 views
Maa Durga: रायपुर में विजयादशमी पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का श्रद्धापूर्वक विसर्जन,जयकारों से गूंज उठा महादेव घाट

रायपुर। Maa Durga: नवरात्रि और विजयादशमी का उत्सव समाप्त होते ही शहर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। महादेव घाट विसर्जन कुंड पर गुरुवार सुबह से लेकर देर रात तक माता दुर्गा की 176 बड़ी प्रतिमाओं का श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया गया। भक्त अपने परिवारों और समूहों के साथ पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार मां को विदाई देने पहुंचे।

शहर के 500 से अधिक पंडालों से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। श्रद्धालु झांकियों, गीत-संगीत और जयकारों के साथ प्रतिमाओं को लेकर पहुंचे, जिससे पूरा वातावरण “मां की जय” से गूंज उठा। शुक्रवार को भी प्रतिमाओं का विसर्जन जारी रहेगा।

विसर्जन स्थल पर पुख्ता इंतजाम

निगम प्रशासन ने महादेव घाट पर क्रेन, गोताखोर, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और सुरक्षा सहित सभी आवश्यक इंतजाम किए। जोन की टीमों को गुरुवार सुबह छह बजे से रविवार सुबह छह बजे तक चक्रीय ड्यूटी पर तैनात किया गया। अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय ने स्थल निरीक्षण कर अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान जोन-चार कमिश्नर अरुण ध्रुव सहित जोन-एक और आठ के अधिकारी भी मौजूद रहे।


JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.