CG | Fri, 27 February 2026

No Ad Available

कोरासी में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत जन-जागरूकता शिविर एवं रैली आयोजित

27 Feb 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 2 views
कोरासी में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत जन-जागरूकता शिविर एवं रैली आयोजित

आरंग ब्लॉक के ग्राम कोरासी में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायत बनाने की दिशा में जन-जागरूकता शिविर एवं रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम पंचायत कार्यालय में आयोजित बैठक से हुई, जिसमें तंबाकू मुक्त ग्राम बनाने हेतु विस्तृत क्रियान्वयन योजना पर चर्चा कर व्यवस्थित रूपरेखा तैयार की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से तंबाकू मुक्त ग्राम बनाने का संकल्प लिया।

बैठक के पश्चात स्वस्थ जीवन एवं तंबाकू मुक्त जीवनशैली अपनाने तथा अन्य लोगों को भी जागरूक करने की सामूहिक प्रतिज्ञा दिलाई गई। पूरे गांव में जागरूकता रैली निकालकर आमजन को तंबाकू के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही दुकानों एवं शासकीय संस्थाओं में पोस्टर चिपकाकर तंबाकू निषेध का संदेश प्रसारित किया गया।

उक्त कार्यक्रम जिला तंबाकू नियंत्रण सेल एवं CMHO डॉ मिथिलेश चौधरी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बीएमओ आरंग डॉ विजयलक्ष्मी अनंत डॉक्टर प्रज्ञा लोधी डॉ कंचन गुप्ता , डॉ. शिवानी नायक, डॉ. देवेंद्र बंजारे, धनंजय गोस्वामी (असिस्टेंट प्रोफेसर), अनमोल पटेल, अभय राय, जयंती अवस्थी (काउंसलर), सेक्टर सुपरवाइजर परसराम साहू, एलएचवी उर्मिला देवांगन, अश्वनी कुमार साहू, दयालु भारद्वाज, खिलानंद साहू, लीना देवांगन, मीना सेन, सुशीला साहू, अमरीका साहू, प्रभा साहू सहित मितानिन कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में ग्राम कोरासी के सरपंच राकेश पटेल की विशेष उपस्थिति रही, जो सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी रहते हैं। सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से नशा त्याग का प्रभावी संदेश दिया गया, जिससे उपस्थित जनसमुदाय तंबाकू त्याग एवं स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित हुआ।
सेक्टर भैसा स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.