CG | Fri, 13 February 2026

No Ad Available

कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंका

28 Sep 2025 | प्रशांत बाजपेई | 304 views
कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंका

कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंका, राहुल-प्रियंका पर विवादित बयान पर कांग्रेस ने जताया तीव्र विरोध सिहोरा में कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन, गोमांस टैक्स फ्री फैसले का भी किया विरोध

सिहोरा


भाजपा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी और श्रीमती प्रियंका गांधी के खिलाफ की गई अशोभनीय और विवादित टिप्पणी ने कांग्रेसजनों में आक्रोश की लहर पैदा कर दी। ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय यादव के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिहोरा ने शनिवार को बस स्टैंड सिहोरा में मंत्री विजयवर्गीय का पुतला दहन कर कड़ा विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने इसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आत्मसम्मान पर सीधा हमला बताया और कहा कि ऐसे बयान लोकतंत्र और सामाजिक सौहार्द के खिलाफ हैं। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि सरकार जनता का ध्यान वास्तविक मुद्दों से हटाने के लिए इस तरह के विवादित बयान करवा रही है। साथ ही, गोमांस बिक्री को टैक्स फ्री करने के फैसले का भी कांग्रेस ने विरोध किया और इसे सांस्कृतिक आस्था पर चोट माना। विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बिहारी पटेल, पार्षद एवं प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेश चौबे, सुश्री रुक्मणी गोटिया, लाल बहादुर पाठक, प्रकाश कुररिया, सुरेन्द्र मिश्रा, घनश्याम बड़गईया, अमोल चौरसिया, बाबा कुरैशी, राजेश पटेल, दिलीप जैन, पार्षद ममता गोटिया, आलोक पांडे, गणेश दाहिया, रमेश पटेल, फैज आलम शाह, पवन सोनी, केके कुररिया, डब्बू पाठक,ललित दुबे, संजय गुप्ता, विजयंत साहू ,शंकर वंशकार,मनीष शुक्ला, गुल्लू खान, संदीप ब्यौहार, एड. कमलेश सोनी, एड. आनंद पटेल, राहुल पांडे, नवनीत शुक्ला,रमा चौरसिया, प्रांजल सराफ़ सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने जनता से अपील की कि वे ऐसे असंवैधानिक और आपत्तिजनक बयानों के खिलाफ सजग रहें। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस इस मामले को गंभीरता से देख रही है और आगामी चुनावों में जनता के माध्यम से इसका उत्तर सुनिश्चित करेगी।

प्रशांत बाजपेई
प्रशांत बाजपेई

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.