CG | Fri, 10 April 2026

No Ad Available

Justice Yashwant Verma resigns : हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा, जानिए क्यों उठाया ये बड़ा कदम?

10 Apr 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 8 views
Justice Yashwant Verma resigns : हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा, जानिए क्यों उठाया ये बड़ा कदम?

उत्तरप्रदेश। Justice Yashwant Verma resigns : इलाहाबाद से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंप दिया है। आपको बता दें कि उनके आवास पर कथित तौर पर कैश मिलने को लेकर हुए विवाद के चलते उनका दिल्ली हाई कोर्ट से वापस इलाहाबाद ट्रांसफर कर दिया गया था। गौरतलब है कि उन्होंने 5 अप्रैल 2025 को शपथ ली थी और फिलहाल उनके खिलाफ आरोपों के संबंध में जाँच चल रही। (Justice Yashwant Verma resigns)

दरअसल, पिछले मार्च 2025 को होली के दिन साढ़े 11 बजे जस्टिस वर्मा (Justice Yashwant Verma resigns) के दिल्ली स्थित सरकारी आवास 30 तुगलक रोड पर आग लगी थी। विभाग की तरफ से जारी नोट के मुताबिक, आग लगने की सूचना 11 बजकर 35 मिनट पर मिली। जस्टिस वर्मा उस समय घर पर नहीं थे। बताया गया कि इस दौरान वहां कथित तौर पर बड़ी मात्रा में नकदी मिली थी।


JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.