CG | Sat, 11 July 2026

No Ad Available

Jashpur TI Suspend : TI आशीष तिवारी सस्पेंड, छात्रा से रेप के मामले बड़ा एक्शन 

16 Nov 2025 | WEENEWS DESK | 101 views
Jashpur TI Suspend : TI आशीष तिवारी सस्पेंड, छात्रा से रेप के मामले बड़ा एक्शन 

Jashpur TI Suspend : जशपुर जिले के TI आशीष तिवारी को छात्रा से दुष्कर्म मामले में FIR में देरी करने पर SSP ने बड़ा एक्शन लेते हुए सस्पेंड कर दिया है।जिसका आदेश एसएसपी शशिमोहन सिंह ने आदेश जारी किया है।

जानकारी के अनुसार, छात्रावास में रहकर 10वीं की पढ़ाई कर रही आदिवासी छात्रा से आरोपी शिक्षक गिरधारी यादव जबरन घरेलू काम करवाता था. उसकी नीयत बिगड़ी और उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया. पीड़िता ने किसी तरह वहां से निकलकर सीडब्ल्यूसी संस्था पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद आरोपी शिक्षक गिरधारी यादव के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया।

आरोप है कि कोतवाली पुलिस ने छात्रा की शिकायत मिलने के बावजूद तत्परता नहीं दिखाई, जिसके चलते आरोपी फरार हो गया। फिलहाल पुलिस आरोपी शिक्षक की तलाश में जुटी हुई है।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.