हरारे। IND vs ENG U-19 WC Final : आईसीसी मेन्स अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब अपने नाम कर लिया।
हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी 175 रन की ऐतिहासिक पारी की बदौलत 50 ओवर में 411/9 का विशाल स्कोर खड़ा किया।
जवाब में इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर सिमट गई, जिसमें कालेब फाल्कनर के 115 रन भी हार नहीं टाल सके। भारत की ओर से आरएस अम्बरीष ने तीन और दीपेश देवेंद्रन ने दो विकेट झटके।
इस जीत के साथ भारत ने 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 के बाद एक बार फिर अंडर-19 विश्व कप जीता, जबकि यह टीम का लगातार छठा और कुल 10वां फाइनल था, वहीं इंग्लैंड अब तक सिर्फ एक बार ही यह खिताब जीत सका है।