CG | Wed, 04 March 2026

No Ad Available

history: 10 लाख साल पुरानी खोपड़ी से बदला मानव विकास का इतिहास, अफ्रीका नहीं एशिया से हुई इंसान की शुरुआत?

26 Sep 2025 | JAY SHANKAR PANDEY | 117 views
history: 10 लाख साल पुरानी खोपड़ी से बदला मानव विकास का इतिहास, अफ्रीका नहीं एशिया से हुई इंसान की शुरुआत?

history: इंसान इंसान कब बना और उसने कहां जन्म लिया—यह सवाल सदियों से वैज्ञानिकों के सामने रहस्य बना हुआ है। अब चीन में मिली 10 लाख साल पुरानी खोपड़ी के डिजिटल पुनर्निर्माण (Reconstruction) ने मानव विकास की कहानी में बड़ा ट्विस्ट ला दिया है।

चीन से बदला अफ्रीका का ‘थ्योरी’

अब तक यह माना जाता था कि इंसान की उत्पत्ति अफ्रीका में हुई। लेकिन 1990 में चीन के युनक्सियन क्षेत्र में मिली टूटी-कुचली खोपड़ी पर आधुनिक तकनीक से हुई स्टडी ने खुलासा किया है कि इंसान अपने प्राचीन पूर्वजों से करीब 4 लाख साल पहले ही अलग हो गया था, और यह प्रक्रिया अफ्रीका में नहीं बल्कि एशिया में शुरू हुई थी।

रिसर्च का बड़ा दावा

लंदन के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम के मानवविज्ञानी क्रिस स्ट्रिंगर, जो रिसर्च टीम का हिस्सा थे, ने कहा —

“इस खोज से हमारी कई पुरानी धारणाएं बदल जाती हैं। यह बताता है कि 10 लाख साल पहले ही हमारे पूर्वज अलग-अलग समूहों में बंट चुके थे।”

इससे संकेत मिलते हैं कि निएंडरथल और होमो सेपियन्स जैसे आधुनिक इंसानों से पहले के कई अलग-अलग समूह अस्तित्व में थे।

क्या है विवाद?

हालांकि इस रिसर्च से जुड़े नहीं रहे वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इन निष्कर्षों पर विवाद हो सकता है। ग्रिफिथ यूनिवर्सिटी (ऑस्ट्रेलिया) के रिसर्च सेंटर फॉर ह्यूमन इवोल्यूशन के डायरेक्टर माइकल पेट्रागलिया ने कहा —

“यह खोज लंबे समय से चली आ रही मान्यताओं को चुनौती देती है। अब पूर्वी एशिया को मानव विकास की कहानी में बेहद अहम माना जाना चाहिए।”


JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Latest

Join WhatsApp