CG | Tue, 04 August 2026

No Ad Available

गुरु रविदास जयंती वर्ष के आयोजन को ऐतिहासिक बनाने जुटी भाजपा, गरियाबंद में रणनीति तय

03 Aug 2026 | WEENEWS DESK | 904 views
गुरु रविदास जयंती वर्ष के आयोजन को ऐतिहासिक बनाने जुटी भाजपा, गरियाबंद में रणनीति तय

गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, गरियाबंद में सोमवार को जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कल मंगलवार को रायपुर में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय भव्य कलश वंदन अभियान तथा आगामी हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एव उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एव जिला के प्रभारी मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानव सेवा का अनुपम संदेश देता है। उनकी 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम समाज को एकजुट करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

जिला प्रभारी अमित चिमनानी ने कहा कि 4 अगस्त 2026 को प्रातः 11:00 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय भव्य कलश वंदन अभियान में गरियाबंद जिले से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी मंडलों एवं मोर्चों के पदाधिकारियों को व्यापक तैयारी करते हुए प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी आगामी कार्यक्रम सामाजिक समरसता, राष्ट्रभक्ति एवं संगठन की मजबूती के प्रतीक हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर घर तिरंगा अभियान एवं तिरंगा यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित प्रदेश स्तरीय भव्य कलश वंदन अभियान में गरियाबंद जिले से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए मंडल के अध्यक्षों को आवश्यक दायित्व सौंपे गए तथा 4 अगस्त 2026 को प्रातः 11:00 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में अधिकतम संख्या में उपस्थित रहने का आग्रह किया गया।

बैठक में आगामी हर घर तिरंगा अभियान एवं तिरंगा यात्रा की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा करते हुए संगठनात्मक दायित्वों का निर्धारण किया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष नागरिक आपूर्ति निगम एव पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, विधायक रोहित साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश साहू, जिला महामंत्री आशीष शर्मा, चंद्रशेखर साहू जिला उपाध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी, प्रीतम सिन्हा, ईश्वरलाल साहू, पदुलोचन जगत, केसरी ध्रुव, सरिता ठाकुर जिला मंत्री सुरेन सोनटेके, जगदीश यादव, श्रुति ध्रुवा, जिला कोषाध्यक्ष अजय रोहरा, मीडिया प्रभारी राधेश्याम सोनवानी सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.