CG | Thu, 13 November 2025

No Ad Available

गरियाबंद में भाजपा की SIR कार्यशाला में उमड़ा जनसैलाब, मतदाता सूची सुधार पर हुआ मंथन ,विधायक रोहित साहू बोले सही मतदाता सूची पर ही टिकी है लोकतंत्र की नींव”

09 Nov 2025 | WEENEWS DESK | 15 views
गरियाबंद में भाजपा की SIR कार्यशाला में उमड़ा जनसैलाब, मतदाता सूची सुधार पर हुआ मंथन ,विधायक रोहित साहू बोले सही मतदाता सूची पर ही टिकी है लोकतंत्र की नींव”

गरियाबंद। भाजपा मंडल गरियाबंद के तत्वावधान में रविवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राजिम विधायक रोहित साहू शामिल हुए। विशेष अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुमित पारख ने की। कार्यशाला में भाजपा पदाधिकारी, बूथ संयोजक, शक्ति केंद्र प्रमुख और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

इस अवसर कर राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि लोकतंत्र की सशक्त नींव सही मतदाता सूची पर टिकी होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य है कि देशभर में मतदाता सूची का शुद्धिकरण सुनिश्चित हो। कई बार लोगों के नाम दो स्थानों पर दर्ज रहते हैं या मृत व्यक्तियों के नाम अब भी सूची में बने रहते हैं। ऐसे फर्जी या त्रुटिपूर्ण नामों को हटाना अत्यावश्यक है।

उन्होंने कहा कि यह निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया का हिस्सा है, परंतु भाजपा का मानना है कि इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद अहम है। स्थानीय कार्यकर्ता ही सही पहचान कर सकते हैं कि कौन व्यक्ति वास्तविक निवासी है और कौन बाहरी। भाजपा कार्यकर्ता बीएलए-2 के रूप में बूथ कमेटियों के माध्यम से समन्वय बनाकर नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और फर्जी नाम हटाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

साहू ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस वर्षों से भाजपा पर वोट चोरी का झूठा आरोप लगाती रही है। अब जब निर्वाचन आयोग पारदर्शिता की दिशा में कार्य कर रहा है, कांग्रेस उसका विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही वर्षों से वोट बैंक की राजनीति करती आई है और अब जब पारदर्शी व्यवस्था लागू हो रही है, तो वह डर के कारण विरोध पर उतर आई है।

नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण देश के 12 राज्यों में चल रहा है। बिहार में चुनाव पूर्व इसी प्रक्रिया के दौरान 56 लाख फर्जी मतदाता चिन्हित किए गए थे। उन्होंने कहा कि बीएलए नियुक्त कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे मृत व्यक्तियों, बाहरी लोगों और दो जगह दर्ज नामों की पहचान कर उन्हें सूची से हटाएं तथा नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जाएं। कार्यक्रम को जनपद उपाध्यक्ष लेखराम साहू, पूर्व नपा अध्यक्ष मिलेश्वरी साहू सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। संचालन महामंत्री प्रह्लाद ठाकुर और आभार गोविंद तिवारी ने व्यक्त किया।।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव सिंह हुंदल, नंदा स्वामी, सागर मयाणी, मंडल पदाधिकारी किशन कांडरा, पुष्पक देवांगन, प्रकाश यादव, खेम सिंह बघेल, हेमलता साहू, गायत्री पटेल, विजय टांक, विष्णु मरकाम, मधु देवांगन, रेणुका साहू, बिंदु सिन्हा, सूरज सिन्हा, प्रतीक तिवारी, मुकेश सिन्हा, मंजू गुप्ता, विनोद नेताम, परमानंद नेताम, उमेश सिंह, अर्चना उपाध्याय, यश मिश्रा, नमन सेन, मानव निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp