गरियाबंद।
संत शिरोमणि गुरु घासीदास जयंती के पावन अवसर पर भिलाई विधायक एवं प्रदेश के चर्चित यूथ आइकॉन देवेंद्र यादव के गरियाबंद आगमन पर जिले भर में अभूतपूर्व और ऐतिहासिक नज़ारा देखने को मिला। राजिम से लेकर गरियाबंद शहर तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हर गांव, हर चौक और हर प्रमुख मार्ग पर उत्साह, जोश और जनसमर्थन के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
जैसे ही विधायक देवेंद्र यादव गरियाबंद जिले की सीमा में प्रवेश किए, वैसे ही आतिशबाजी, ढोल-नगाड़े, फूल-मालाएं और गगनभेदी नारों से पूरा माहौल उत्सव में बदल गया। युवाओं में अपने लोकप्रिय नेता की एक झलक पाने की जबरदस्त दीवानगी साफ नजर आई।
गरियाबंद के रायपुर रोड मेन रोड के पास पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आबिद ढेबर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक देवेंद्र यादव का भव्य स्वागत किया। फूल-मालाओं से लदे देवेंद्र यादव के समर्थन में “देवेंद्र यादव जिंदाबाद” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। साथ ही विधायक देवेन्द्र यादव पूर्व अध्यक्ष आबिद ढेबर के कार्यालय पहुचे और कार्यकर्ताओं स्व मुलाकात किए
आबिद ढेबर ने कहा,
“विधायक देवेंद्र यादव आज युवाओं के सबसे बड़े प्रेरणास्रोत बन चुके हैं। गरियाबंद जिले में मिला यह ऐतिहासिक स्वागत जनता के विश्वास और प्यार का प्रमाण है। गुरु घासीदास जी के विचारों को आगे बढ़ाने का काम कांग्रेस और देवेंद्र यादव जैसे नेता ही कर रहे हैं।”
तिरंगा चौक में सतनामी समाज का पारंपरिक सम्मान
तिरंगा चौक पर सतनामी समाज द्वारा विधायक देवेंद्र यादव का पारंपरिक एवं गरिमामय स्वागत किया गया। समाज के लोगों ने गुरु घासीदास जी के संदेशों को आत्मसात करने वाले जनप्रतिनिधि के रूप में देवेंद्र यादव का सम्मान किया।
भूतेश्वरनाथ चौक पर गजमाला और मंचीय सम्मानभूतेश्वरनाथ चौक पर पार्षद संदीप सरकार ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में मंच पर गजमाला पहनाकर विधायक देवेंद्र यादव का सम्मान किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और कार्यकर्ताओं के जोश ने पूरे क्षेत्र को उत्सव स्थल में तब्दील कर दिया।
पार्षद संदीप सरकार ने कहा,
“देवेंद्र यादव सिर्फ विधायक नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के यूथ आइकॉन हैं। उनकी सोच, संघर्ष और जनता से सीधा जुड़ाव ही उन्हें खास बनाता है। गरियाबंद की जनता का यह उत्साह आने वाले समय की दिशा साफ दिखा रहा है।”
वहीं पार्षद छगन यादव ने अपने पूरे दल-बल एवं समर्थकों के साथ विधायक देवेंद्र यादव का जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं में देवेंद्र यादव के साथ फोटो खिंचवाने और उनसे मिलने की होड़ लगी रही।
पार्षद छगन यादव ने कहा,
“विधायक देवेंद्र यादव ने हमेशा आम जनता, युवाओं और वंचित वर्ग की आवाज मजबूती से उठाई है। गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर उनका गरियाबंद आगमन हम सभी के लिए गौरव का विषय है। जनता का अपार स्नेह उनके प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाता है
इस अवसर पर विधायक देवेंद्र यादव ने उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा, गुरु घासीदास जी का संदेश समानता, सत्य और सामाजिक न्याय का मार्ग दिखाता है। आज के समय में उनके विचारों को जीवन में उतारना ही समाज को मजबूत और संगठित बना सकता है।”
उन्होंने युवाओं से गुरु घासीदास जी के बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का आह्वान किया।