CG | Fri, 13 February 2026

No Ad Available

गरियाबंद जिला कोषाध्यक्ष अजय रोहरा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दी विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को जन्मदिन की बधाई, बोले, डॉ. साहब जैसे कर्मयोगी नेता ही भाजपा की असली पहचान, छत्तीसगढ़ को दी स्थिरता, सुशासन और विकास की नई दिशा

15 Oct 2025 | JAY SHANKAR PANDEY | 75 views
गरियाबंद जिला कोषाध्यक्ष अजय रोहरा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दी विधानसभा अध्यक्ष  डॉ. रमन सिंह को जन्मदिन की बधाई, बोले, डॉ. साहब जैसे कर्मयोगी नेता ही भाजपा की असली पहचान, छत्तीसगढ़ को दी स्थिरता, सुशासन और विकास की नई दिशा

रायपुर – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, छत्तीसगढ़ भाजपा के पहले मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर आज गरियाबंद जिला कोषाध्यक्ष अजय रोहरा ने उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष अजय रोहरा ने कहा कि डॉ. रमन सिंह जनसेवा, सरलता और सौम्यता के प्रतीक हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को विकास की नई दिशा दी और गरीबों, किसानों व आमजन के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए।

रोहरा ने आगे कहा — ईश्वर से प्रार्थना है कि वे डॉ. रमन सिंह को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और ऊर्जा प्रदान करें ताकि वे प्रदेश और देश की सेवा यूं ही करते रहें।
डॉ. सिंह के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी आज सोशल मीडिया पर बधाइयों की झड़ी लगा दी है। गरियाबंद समेत पूरे प्रदेश में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा और समर्पण के प्रतीक नेता के रूप में डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है

JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.