CG | Tue, 20 October 2026

No Ad Available

सीएम साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की बैठक शुरू

26 Sep 2025 | WEENEWS DESK | 107 views
सीएम साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की बैठक शुरू

रायपुर। GRAND NEWS : प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज रायपुर सर्किट हाउस में ओलंपिक संघ की अहम बैठक जारी है। छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

इस बैठक में खेलों के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और आगामी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी को लेकर रणनीति पर चर्चा की जा रही है।

इस बैठक में ओलंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया, छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरु चरण सिंह होरा और ओलंपिक संघ से जुड़े पदाधिकारी और खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।

 

 

 

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.