चेन्नेई। तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान विजय ने प्रज्ञानंदा के साथ शतरंज भी खेली। लेकिन प्रज्ञानंदा के सामने विजय ज्यादा देर टिक नहीं पाए। प्रज्ञानंदा ने सिर्फ 20 सेकंड के अंदर पांच चालों में ही सीएम विजय को मात दे दी। विजय ने हारने के बाद प्रज्ञानंदा के लिए तालियां भी बजाई और बाद में हाथ भी मिलाया।
प्रज्ञानंदा को सम्मानित कर दिए 50 लाख रुपये
बता दें कि सीएम विजय ने नॉर्वे चेस चैंपियनशिप प्रज्ञानंदा और उनके परिवार को अपने कार्यालय बुलाया था। उन्होंने प्रज्ञानंदा और उनके परिवार को सम्मानित किया। इस दौरान सीएम विजय ने प्रज्ञानंदा को 50 लाख रुपये का इनाम भी दिया। नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतने पर सरकार की ओर से उन्हें यह इनाम दिया गया। तमिलनाडु स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से यह इनाम दिया गया।
हर साल मिल रही 30 लाख रुपये की मदद
बता दें कि तमिलनाडु सरकार इस समय तमिलनाडु को भारत का प्रमुख स्पोर्ट्स हब बनाने के लिए कई कदम उठा रही है। इसके तहत खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए सहायता और मेडल जीतने पर आर्थिक प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसके साथ ही, पूरे राज्य में खेलों का बुनियादी ढांचा भी मजबूत किया जा रहा है। इसी योजना के तहत प्रग्गनानंदा को पहले से ही एसडीएटी की एलीट स्कीम के अंतर्गत सालाना 30 लाख रुपये की मदद मिल रही है।
किन खिलाड़ियों के लिए है यह स्कीम
यह स्कीम खासतौर पर उन खिलाड़ियों के लिए है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार खेलों को सामाजिक बदलाव का एक महत्वपूर्ण माध्यम मानती है। सरकार का उद्देश्य युवाओं को सही दिशा देना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। इसके साथ ही खेलों में निष्पक्षता और नैतिक मूल्यों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इस विजन को आगे बढ़ाने के लिए चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ‘होम ऑफ चेस’ अकादमी की शुरुआत की गई है। इस अकादमी में खिलाड़ियों को आधुनिक ट्रेनिंग, मेंटल कंडीशनिंग, रणनीतिक तैयारी और अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव दिया जाएगा।