CG | Thu, 17 September 2026

No Ad Available

गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा तालाब में डूबने से 6 बच्चों की मौत

17 Sep 2026 | WEENEWS DESK | 745 views
गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा तालाब में डूबने से 6 बच्चों की मौत

संगारेड्डी । गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गणेश प्रतिमा विसर्जित करने पहुंचे छह छात्रों की पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, करीब 10 से 11 छात्र गणेश प्रतिमा लेकर तालाब में विसर्जन के लिए पहुंचे थे। इनमें से छह छात्र प्रतिमा को थोड़ा आगे ले जाने के लिए पानी में उतर गए। इसी दौरान अचानक तालाब के अंदर जमीन धंस गई और सभी छात्र पानी में फिसलकर गहरे हिस्से में चले गए। मौके पर मौजूद लोगों और अन्य छात्रों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन छह छात्रों की जान नहीं बचाई जा सकी।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी एक छात्र ने बताया कि शुरुआत में गणेश विसर्जन सामान्य तरीके से चल रहा था। बाद में करीब 10 से 11 छात्र प्रतिमा को थोड़ा आगे ले जाने के लिए पानी में उतरे। इसी दौरान छह छात्र अचानक पानी में चले गए। छात्र के मुताबिक, प्रतिमा के वजन के कारण तालाब के अंदर की जमीन धंसने की आशंका है। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। बताया गया कि बाहर मौजूद सीनियर छात्रों ने युवाओं को पानी में जाने से मना भी किया था। इसके बावजूद कुछ छात्र प्रतिमा को आगे ले जाने के लिए तालाब में उतर गए और कुछ ही देर में हादसा हो गया।

हादसे में नरसिम्हा राजू, सुमंत, गणेश, उदय किरण, श्याम कुमार और सिद्धार्थ की मौत हुई है।

जानकारी के अनुसार, सुमंत और गणेश डिप्लोमा सेकेंड ईयर के छात्र थे। उदय किरण डिप्लोमा थर्ड ईयर और श्याम कुमार डिप्लोमा फर्स्ट ईयर में पढ़ रहे थे। वहीं, सिद्धार्थ कक्षा 10 का छात्र था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.