CG | Sat, 13 December 2025

No Ad Available

गौरहा बीट में मिला तेंदुए का शव, शिकार या हादसा! 20 दिन में दूसरी मौत,

11 Nov 2025 | प्रशांत बाजपेई | 716 views
गौरहा बीट में मिला तेंदुए का शव, शिकार या हादसा! 20 दिन में दूसरी मौत,

गौरहा बीट में मिला तेंदुए का शव, शिकार या हादसा!


20 दिन में दूसरी मौत, वन विभाग ने पूरे क्षेत्र को किया सील


सिहोरा।


मंगलवार सुबह वन परिक्षेत्र सिहोरा के गौरहा-गंजताल रोड पर चितावर माता मंदिर के आगे एक तेंदुए का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सड़क किनारे तेंदुए का शव देखा और तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी।


जानकारी मिलते ही डीएफओ ऋषि मिश्रा समेत वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को रिस्ट्रिक्टेड जोन घोषित कर दिया गया। प्रारंभिक जांच के बाद विभाग ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं। शहडोल से डॉग एस्कॉर्ट टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो मौके की बारीकी से जांच करेगी।


सूत्रों के मुताबिक, मृत तेंदुआ करीब आठ माह का बताया जा रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उसकी मौत शिकार के कारण हुई या किसी हादसे में। वन विभाग का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सटीक कारणों का खुलासा हो सकेगा।


गौरतलब है कि पिछले 20 दिनों में यह दूसरी घटना है जब सिहोरा वन परिक्षेत्र में तेंदुए की मौत हुई है। इससे पहले 24 अक्टूबर को सरदा बीट के घुघरा स्थित निसर्ग फार्म हाउस में करंट लगाकर तेंदुए का शिकार किया गया था। उस मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी गई थी, लेकिन अब तक शिकारियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। लगातार हो रही घटनाओं से वन्यजीव संरक्षण व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

प्रशांत बाजपेई
प्रशांत बाजपेई

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.