CG | Sun, 09 August 2026

No Ad Available

Gariaband News : गरियाबंद में खुलेगा धान खरीदी केंद्र, नेशनल हाइवे पर चक्काजाम के बाद बनी सहमति 

28 Oct 2025 | WEENEWS DESK | 149 views
Gariaband News : गरियाबंद में खुलेगा धान खरीदी केंद्र, नेशनल हाइवे पर चक्काजाम के बाद बनी सहमति 

Gariaband News : गरियाबंद में धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग को लेकर नेशनल हाइवे जाम के बाद प्रशाशन ने पारागांव डीह में खरीदी केंद्र खोलने की लिखित सहमति दे दिया है। पारागांव डीह, जंगल धवलपुर ,बेगरपाल पंचायत के लगभग 15 गांव के किसान पिछले 6 साल से पारागांवडिह में खरीदी केंद्र खोलने की मांग करते आ रहे थे पर मांगो की लगातार अनदेखी हो रही थी। आज दर्जनों किसानों ने शिकासेर जीरो पॉइंट के पास नेशनल हाइवे को 4 घंटे जाम कर दिया था।

मौके पर पहुंचे एसडीएम तुलसी दास ने प्रशाशन का प्रतिनिधित्व किया। बात चीत के बाद अफसर ने इसी चालू सत्र में खरीदी केंद्र खोलने की सहमति दे दिया है। जिसके बाद नेशनल हाइवे में आवाजाही बहाल कर दिया गया है।

 

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.