CG | Mon, 08 June 2026

No Ad Available

ENTERTAINMENT NEWS: मां बनने की खुशी में खिलीं सुरभि ज्योति, मेटरनिटी फोटोशूट ने जीता फैंस का दिल

07 Jun 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 2 views
ENTERTAINMENT NEWS: मां बनने की खुशी में खिलीं सुरभि ज्योति, मेटरनिटी फोटोशूट ने जीता फैंस का दिल

Surbhi jyoti maternity photoshoot

Surbhi jyoti maternity photoshoot

PregnancyGlow: टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस सुरभि ज्योति इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को बेहद खास अंदाज में एंजॉय कर रही हैं। 38 साल की उम्र में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहीं सुरभि ने हाल ही में अपना खूबसूरत मेटरनिटी फोटोशूट सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

Surbhi jyoti maternity photoshoot

तस्वीरों में एक्ट्रेस का प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। सुरभि ने बेज कलर की साड़ी के साथ ट्रेडिशनल ज्वेलरी पहनी हुई है और बालों में गजरा लगाकर अपने लुक को बेहद एलिगेंट बनाया है। सॉफ्ट ग्लैम मेकअप, न्यूड टोन लुक और हल्की स्मोकी आईज ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।

Surbhi jyoti maternity photoshoot

हर तस्वीर में सुरभि बेबी बंप थामे बेहद ग्रेसफुल अंदाज में पोज देती नजर आईं। फैंस उनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं और उन्हें “रॉयल ब्यूटी” बता रहे हैं। इससे पहले उनकी गोदभराई की रस्म की झलकियां भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। अब उनका यह मेटरनिटी शूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Surbhi jyoti maternity photoshoot

JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Latest

Join WhatsApp