ENTERTAINMENT: साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की बड़ी फिल्म AA22xA06 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में 5 हीरोइनें नजर आएंगी। इनमें बॉलीवुड से दीपिका पादुकोण, जाह्नवी कपूर और मृणाल ठाकुर शामिल हैं। वहीं साउथ की तरफ से रश्मिका मंदाना और राम्या कृष्णन फिल्म का हिस्सा होंगी।
फिल्म में विजय सेतुपति का एक खास कैमियो भी होगा। इस फिल्म का निर्देशन ‘जवान’ फेम एटली कुमार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म साइंस-फिक्शन एपिक है और इसमें अल्लू अर्जुन चार अलग-अलग किरदार निभाते दिखेंगे।
फिल्म की शूटिंग जारी है और इसे 2027 में रिलीज किया जाएगा। इसका बजट करीब 800 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जो इसे भारत की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल कर सकता है।
The post ENTERTAINMENT: अल्लू अर्जुन की फिल्म AA22xA06 की कास्ट फाइनल appeared first on Grand News.