नई दिल्ली। EDUCATION NEWS: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पुनर्निर्धारित NEET परीक्षा को लेकर छात्रों के लिए कई बड़े राहत उपायों की घोषणा की है। अब परीक्षा की अवधि में 15 मिनट की बढ़ोतरी की गई है, जिसके तहत परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। साथ ही परीक्षा शुल्क पूरी तरह माफ कर दिया गया है।
छात्रों को परीक्षा शहर चुनने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाएगा, जबकि एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि OMR शीट ही पेपर लीक की मुख्य वजह रही है, इसलिए अगले साल से NEET परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। सरकार के इस फैसले को लाखों NEET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।