CG | Sat, 20 June 2026

No Ad Available

दोस्त ने फ्री फायर गेम में मात खाने पर चाकू मारा, किशोर घायल

13 Aug 2025 | JAY SHANKAR PANDEY | 160 views
दोस्त ने फ्री फायर गेम में मात खाने पर चाकू मारा, किशोर घायल


बालोद। बालोद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. मोबाइल गेम फ्री फ्रायर को लेकर दो नाबालिगों के बीच विवाद हो गया. इस दौरान नाबालिग ने दूसरे नाबालिग पर चाकू से वार कर दिया. हमले में नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया. तत्काल उसे इलाज के लिए रायपुर लाया गया. पूरा मामला गुरुर थाना क्षेत्र के कवर चौकी अंतर्गत पेरपार का है.

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत कार्यालय पेरपार के सामने कुछ लोग खाना खाने के बाद फ्रीफायर गेम खेल रहे थे, जहां दोनों नाबालिग भी मौजूद थे. गेम खेलने के दौरान 14 साल का बच्चा हंसने लगा. जिसके बाद 17 साल के बच्चे ने पूछा क्या हुआ क्यों हंस रहे हो. जवाब में 14 साल के बच्चे ने कहा चुप रहो नहीं मार दूंगा. दोनों के बीच कहासुनी हो गई. आक्रोश में आकर 14 साल के लड़के ने चाकू से हमला कर दिया. हमले में 17 वर्षिय नाबालिग गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए रायपुर के संकरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घायल का इलाज जारी है.

घटना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. आरोपी अपचारी बालक को पुलिस ने बाल सम्प्रेषण गृह, दुर्ग भेजा दिया है.

JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.