CG | Fri, 13 February 2026

No Ad Available

Crime News: तोंगपाल में जुआ खेलते 11 गिरफ्तार, ₹1.15 लाख नकद बरामद

23 Oct 2025 | JAY SHANKAR PANDEY | 58 views
Crime News: तोंगपाल में जुआ खेलते 11 गिरफ्तार, ₹1.15 लाख नकद बरामद

सुकमा । Crime News: जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तोंगपाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹1,15,700 नकद, ताश की 52 पत्तों की गड्डी और चटाई जब्त की है। थाना तोंगपाल क्षेत्र के नाकापारा में बुधवार की रात्रि यह कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह एवं अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा एसडीओपी तोंगपाल रजत नाग के पर्यवेक्षण में यह कार्यवाही की गई। मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां कुछ लोग एक मकान में ताश पत्तों से जुआ खेलते पाए गए। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कुछ आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपियों में विजय सिंह, महेश यादव, विकास सिंह चौहान, ईश्वर नायक, रविन्द्र सिंह, अमरजीत चौरसिया, सुरज गुप्ता, रवि कुमार चौरसिया, उमेश जैन, तुफान सिंह एवं ऋषभ सिंह शामिल हैं। सभी आरोपी तोंगपाल क्षेत्र के निवासी हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। जिले में जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.