CG | Sun, 07 June 2026

No Ad Available

CRIME NEWS: रील बनाकर दिखाए गहने और कैश, रातों-रात चोरों ने खाली कर दिया घर—CCTV VIDEO वायरल

07 Jun 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 2 views
CRIME NEWS: रील बनाकर दिखाए गहने और कैश, रातों-रात चोरों ने खाली कर दिया घर—CCTV VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश । CRIME NEWS: शिवपुरी जिले के ग्राम मोहनी में एक महिला को सोशल मीडिया पर सोना-चांदी, नकदी और लग्जरी गाड़ी के साथ रील बनाना भारी पड़ गया। महिला रचना गुर्जर के घर देर रात अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दे दिया। बदमाश पहले घर के बाहर पहुंचे और दीवार पर लगे तार काट दिए, फिर सीढ़ी की मदद से घर के अंदर दाखिल हुए।

घर में घुसते ही चोरों ने डंडे से CCTV कैमरे को ऊपर की ओर मोड़ दिया ताकि उनकी पहचान रिकॉर्ड न हो सके, लेकिन वारदात की कुछ तस्वीरें कैमरे में कैद हो गईं। इसके बाद बदमाशों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया और उसी रास्ते से फरार हो गए।

सुबह जब परिवार की नजर बिखरे सामान और टूटी अलमारी पर पड़ी तो चोरी का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पीड़िता रचना गुर्जर ने आशंका जताई कि सोशल मीडिया पर डाली गई रील और तस्वीरों से अपराधियों को घर में रखे कीमती सामान की जानकारी मिली होगी। एडिशनल एसपी संजीव मूल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और CCTV व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर अपनी निजी संपत्ति और कीमती सामान का प्रदर्शन करने से बचने की अपील की है।

JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Latest

Join WhatsApp