CG | Sun, 07 June 2026

No Ad Available

CRIME NEWS: पुलिस कॉन्स्टेबल को पत्नी और साले ने जिंदा जलाया, ICU से वायरल वीडियो के बाद FIR दर्ज

07 Jun 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 3 views
CRIME NEWS: पुलिस कॉन्स्टेबल को पत्नी और साले ने जिंदा जलाया, ICU से वायरल वीडियो के बाद FIR दर्ज

ओडिशा। CRIME NEWS: गंजाम जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां मोटर व्हीकल कॉन्स्टेबल अशुतोष मृदंगिया ने अपनी ही पत्नी संध्या नायक और साले पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का गंभीर आरोप लगाया है।

गंभीर रूप से झुलसे अशुतोष फिलहाल अस्पताल के ICU में भर्ती हैं, जहां से दिया गया उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया। पीड़ित के मुताबिक, वह अपनी पत्नी के सरकारी क्वार्टर पहुंचे थे, जहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया—अशुतोष का आरोप है कि पत्नी और उसके भाई ने मिलकर उन पर पेट्रोल छिड़का और माचिस जलाकर आग लगा दी।

उन्होंने बताया कि वह जान बचाने के लिए भागे, लेकिन आग की लपटों में घिर गए और किसी तरह पास के घर में पहुंचकर खुद को बचाया। उनकी चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इस बीच ICU से उनका वीडियो सामने आते ही लोगों में आक्रोश फैल गया और पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया। बरहामपुर एसपी सरवणा विवेक एम ने पुष्टि की है कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर पत्नी और साले के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Latest

Join WhatsApp