CG | Sun, 14 June 2026

No Ad Available

CRIME NEWS: मेजर ध्यानचंद के नाती के साथ 40 लाख की ठगी, असली फॉर्म से सिग्नेचर काटकर बैंक में किया बड़ा फर्जीवाड़ा

07 Jun 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 10 views
CRIME NEWS: मेजर ध्यानचंद के नाती के साथ 40 लाख की ठगी, असली फॉर्म से सिग्नेचर काटकर बैंक में किया बड़ा फर्जीवाड़ा

झांसी। CRIME NEWS: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के परिवार से जुड़े एक बड़े व्यवसायी के साथ बैंकिंग फ्रॉड का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शातिर ठग ने बेहद चालाकी से असली RTGS फॉर्म से सिग्नेचर वाला हिस्सा काटकर दूसरे फॉर्म पर चिपका दिया और देखते ही देखते 40 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।

घटना का खुलासा तब हुआ जब रकम भारत पेट्रोलियम के खाते में नहीं पहुंची। जांच में पता चला कि असली फॉर्म बदलकर दूसरे नाम का फर्जी फॉर्म लगा दिया गया था। मामले की जानकारी मिलते ही झांसी पुलिस और बैंक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर पश्चिम बंगाल निवासी अंतरराज्यीय ठग को झांसी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खातों में मौजूद करीब 37 लाख रुपये फ्रीज करा लिए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह देशभर के बैंकों की रेकी कर ग्राहकों के चेक और RTGS फॉर्म बदलकर फर्जी हस्ताक्षर के जरिए रकम ट्रांसफर करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से नकदी, सोने के गहने, डेबिट कार्ड, चेकबुक, मोबाइल और कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि ठगी की रकम से आरोपी ने नामी ज्वैलर्स से सोने के गहने भी खरीदे थे। फिलहाल पुलिस आरोपी के अन्य साथियों और दूसरे राज्यों में की गई ठगी की जांच में जुटी हुई है।

JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.