CG | Fri, 13 February 2026

No Ad Available

Crime News: दो अलग-अलग दुष्कर्म मामलों का खुलासा, पुलिस ने सात आरोपियों को भेजा रिमांड पर

10 Nov 2025 | JAY SHANKAR PANDEY | 63 views
Crime News: दो अलग-अलग दुष्कर्म मामलों का खुलासा, पुलिस ने सात आरोपियों को भेजा रिमांड पर

लैलूंगा,रायगढ़। Crime News: लैलूंगा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग दुष्कर्म के मामला सामने आया है जिसमें एक नाबालिक युवती एवं दूसरा बालिक युवती के साथ दुष्कर्म की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। दोनों मामलों में कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

दिनांक 7 नवंबर 2025 को लैलूंगा थाना में एक किशोरी ने अपने परिजनों के साथ आकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पीड़िता ने बताया कि 6 नवंबर की रात वह अपने परिचित युवक के साथ पहाड़ लुड़ेग मेला देखने गई थी। इसी दौरान रास्ते में दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवकों ने उन्हें रोका। आरोपियों ने पहले उसके साथ रहे युवक के साथ मारपीट की और फिर तीन युवकों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायगढ़ दिव्यांग पटेल तत्काल लैलूंगा पहुंचे। उनके निर्देशन में एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में लैलूंगा, घरघोड़ा और कापू थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। संयुक्त टीम ने महज 12 घंटे के भीतर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि दो अलग-अलग युवतियों के साथ अलग-अलग स्थानों पर दुष्कर्म किया गया था।

पहले मामले में 17 वर्षीय नाबालिक युवती के साथ डैम किनारे तीन युवकों ने दुष्कर्म किया,जबकि दूसरे मामले में एक अन्य बालिक युवती के साथ रास्ते में ही एक युवक ने बलात्कार किया, जिसमें दो साथी सहयोगी थे।


JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.