CG | Wed, 04 February 2026

No Ad Available

CRIME NEWS: दिल दहला देने वाला मर्डर केस, प्रेमिका की साजिश में गई बेगुनाह की जान

01 Feb 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 11 views
CRIME NEWS: दिल दहला देने वाला मर्डर केस, प्रेमिका की साजिश में गई बेगुनाह की जान

कैमूर। CRIME NEWS: प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश से जुड़ा एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड कैमूर जिले में सामने आया है, जहां शादी में बाधा बन रहे प्रेमी को रास्ते से हटाने के इरादे से रची गई साजिश में कातिलों ने गलत पहचान के चलते एक निर्दोष युवक की बेरहमी से हत्या कर दी भगवानपुर थाना क्षेत्र के इस सनसनीखेज मामले में पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला ने खुलासा किया कि सृष्टि कुमारी का अपने पड़ोस में रहने वाले प्रेम पासी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन इसी बीच सृष्टि की शादी कहीं और तय हो गई, आरोप है कि प्रेम पासी शादी में बाधा डाल रहा था और सृष्टि को ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे तंग आकर सृष्टि ने अपने मुंहबोले भाई सोहेल खान के जरिए प्रेम पासी की हत्या की सुपारी दे दी;.

21 जनवरी की शाम सोहेल खान अपने साथी आशीष पांडे के साथ बाइक से भगवानपुर बाजार पहुंचा, जहां एक नाबालिग लाइनर के जरिए प्रेम पासी की लोकेशन ली जा रही थी, लेकिन कड़ाके की ठंड में मफलर से चेहरा ढंके सुशील चौरसिया को हमलावरों ने प्रेम पासी समझ लिया और मुन्ना मिस्त्री की दुकान के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी मौके पर ही हत्या कर दी;

वारदात के बाद पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज से पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया, जिसके बाद पुलिस ने साजिश रचने वाली सृष्टि कुमारी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में इस्तेमाल हथियार, बाइक और अन्य साक्ष्यों की बरामदगी के साथ पूरे नेटवर्क की विस्तृत जांच जारी है।


JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.