CG | Sun, 14 June 2026

No Ad Available

CRIME NEWS: 7वीं की छात्रा ने हेडमास्टर पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप, शिकायत के बाद आरोपी सस्पेंड, जांच शुरू

26 Apr 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 31 views
CRIME NEWS: 7वीं की छात्रा ने हेडमास्टर पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप, शिकायत के बाद आरोपी सस्पेंड, जांच शुरू

ओडिशा । CRIME NEWS: नवरंगपुर जिले से शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां 7वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने स्कूल के प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। मामला सामने आते ही शिक्षा विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया। आरोपी हेडमास्टर सुकांत सारंगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, टेंटुलिखूंटी इलाके के एक सेवा आश्रम स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के परिजन बीजेडी नेता प्रदीप माझी के साथ थाने पहुंचे और औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि प्रिंसिपल ने स्कूल परिसर में छात्रा को गलत तरीके से छुआ। परिवार ने पहले जिला प्रशासन से भी शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस का दरवाजा खटखटाया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत को संबंधित थाने भेजा जा रहा है, जहां केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता का बयान, मेडिकल जांच और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मामला POCSO एक्ट के तहत दर्ज होने की संभावना है, जिसमें कड़ी सजा का प्रावधान है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर ने आरोपी हेडमास्टर को तुरंत सस्पेंड कर दिया है। साथ ही स्कूल स्टाफ और अन्य छात्रों से भी पूछताछ की जाएगी।

इस घटना ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और छात्रा को जल्द न्याय दिलाने की मांग की है।


JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.