सरगुजा । CRIME NEWS : सरगुजा में भू माफियाओं के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम कंठी में पटवारी कार्यालय के भीतर घुसकर पटवारी और उसके ऑपरेटर के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। पूरी घटना कार्यालय में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना के बाद पटवारी ने दरिमा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में आरोपी का नाम मोनू कुजूर बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि होगी।
इस घटना ने प्रशासनिक कार्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकारी दफ्तर में घुसकर इस तरह हमला होना कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।