CG | Wed, 12 August 2026

No Ad Available

छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद मिनीमाता की पुण्यतिथि पर किया नमन

11 Aug 2026 | WEENEWS DESK | 987 views
छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद मिनीमाता की पुण्यतिथि पर किया नमन

तिल्दा नेवर ( छत्तीसगढ़ ) :- तिल्दा नेवरा ब्लाक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष बलदाऊ साहू ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद एवं छत्तीसगढ़ राज्य की स्वप्नदृष्टा, कर्मठ समाज सेविका मिनी माता जी की पुण्यतिथि पर हम सब सादर नमन करते हैं।

समाज में व्याप्त छुआछूत, गरीबी, अशिक्षा तथा पिछड़ापन दूर करने के लिए मिनीमाता ने अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। नारी शिक्षा, मजदूरों के उत्थान के लिए काम करने के साथ साथ उन्होंने बाल-विवाह और दहेज प्रथा जैसी समाजिक बुराईयों के खिलाफ समाज से संसद तक अपनी आवाज को बुलंद किया।

छत्तीसगढ़ में कृषि तथा सिंचाई के लिए हसदेव बांध परियोजना भी उन्हीं की दूर-दृष्टि का परिणाम है। भिलाई इस्पात संयंत्र में स्थानीय निवासियों को रोजगार और औद्योगिक प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में आज भी उन्हें याद किया जाता है। हम सब ऐसे व्यक्तित्व पर गर्व करते हैं।

मिनीमाता ने पूरा जीवन समर्पित कर दिया- हरी मारखण्डे

ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरी मारखण्डे ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है. उन्होंने कहा कि मिनीमाता ने समाज के निचले तबके के कल्याण और पिछड़ेपन को दूर करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया. उन्होंने नारी शिक्षा के लिए उल्लेखनीय कार्य किए. उनका जीवन हम सबके लिए अनुकरणीय है.

 

 


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.