CG | Wed, 12 August 2026

No Ad Available

छात्राओं को मिली सरस्वती साइकिल, एक पेड़ मां के नाम’ के तहत जनप्रतिनिधियों व व्यापारियों ने किया पौधरोपण

11 Aug 2026 | WEENEWS DESK | 987 views
छात्राओं को मिली सरस्वती साइकिल, एक पेड़ मां के नाम’ के तहत जनप्रतिनिधियों व व्यापारियों ने किया पौधरोपण

अभनपुर। पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अभनपुर में मंगलवार को निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अभनपुर नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, शाला विकास एवं प्रबंधन समिति तथा विद्यालय परिवार ने सहभागिता की। इस दौरान छात्राओं को निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरित की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभनपुर विधायक इन्द्र कुमार साहू ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने विद्यालय की आवश्यकताओं और विद्यार्थियों की सुविधाओं को देखते हुए परिसर में शेड निर्माण की घोषणा की। विधायक ने कहा कि शेड निर्माण का कार्य आगामी 26 जनवरी तक पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने विद्यालय के विकास के लिए आवश्यक सहयोग का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अभनपुर के अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे ने की। उन्होंने विद्यालय को बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान करने की बात कही। वहीं बलविंदर सिंह गांधी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं व्यापारियों से विद्यालय के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने और विद्यार्थियों की सुविधाओं के लिए सहयोग करने की अपील की।

शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गोयल भट्ट के मार्गदर्शन में नगर के व्यापारियों को कार्यक्रम से जोड़ा गया। व्यापारियों ने भी विद्यालय के विकास में अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

विद्यालय को बेहतर बनाने का संकल्प
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने विद्यालय को शिक्षा, अधोसंरचना एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दृष्टि से बेहतर बनाने के लिए अपने-अपने स्तर पर हर संभव सहयोग करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि विद्यालय के विकास में समाज की सामूहिक सहभागिता विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य की मजबूत नींव बन सकती है इस अवसर पर गोयल भट्ट अध्यक्ष शाला विकास प्रबंधन समिति ,किशन शर्मा सांसद प्रतिनिधि,नगर पालिका परिषद के पार्षद मीना साहू ,चंपा लेदेकर,डोमेन्द्रा साहू , रानू राठी, बीरेन्द्र प्रताप सिंहा,बीरबल टंडन,वेदप्रकाश ठाकुर ,दीक्षा राठी , राजेश गांधी ,राजा राय,हरीश पांडे, अनिल शुक्ला,उमेश साहू,मुकेश ढीढी,ललित जैन, नान्हे गिलहरे,उमेश साहू,शशिकांत शर्मा , सीएमओ निलेश केरकेट्टा, बीईओ धरमचंद जैन ,प्राचार्य डॉ.तारा त्रिपाठी सहित विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक एवं स्टाफ की उपस्थिति रही ।

 

 

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.