CG | Thu, 12 February 2026

No Ad Available

चार साल से फरार स्थायी वारंटी को केरजू पुलिस ने किया गिरफ्तार

31 Jul 2025 | JAY SHANKAR PANDEY | 36 views
चार साल से फरार स्थायी वारंटी को केरजू पुलिस ने किया गिरफ्तार
Ambikapur.� अंबिकापुर। जिले की केरजू चौकी पुलिस ने चार साल से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। आबकारी एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गणेश्वर, पिता मेघनाथ, निवासी ढोढ़ागांव, थाना सीतापुर को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर धर दबोचा और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2021 में थाना सीतापुर में अपराध क्रमांक 01/21, धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत एक मामला दर्ज किया गया था, जिसमें आरोपी गणेश्वर फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा बार-बार समन जारी किए जाने के बावजूद वह न्यायालय में पेश नहीं हुआ। लगातार अनुपस्थित रहने के कारण न्यायालय ने उसके विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया था।


चार वर्षों से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए केरजू चौकी पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। हाल ही में मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाया और आरोपी को उसके ही गांव ढोढ़ागांव से गिरफ्तार कर लिया। इस सफल कार्रवाई में केरजू चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक राजेश्वर महंत के नेतृत्व में आरक्षक दिलसुख लकड़ा, महेंद्र नाग और अनुराग टोप्पो ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस की यह तत्परता और सूझबूझ कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक सराहनीय पहल मानी जा रही है। स्थायी वारंटी की गिरफ्तारी से क्षेत्र में कानून का भय स्थापित हुआ है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में भी पुलिस की कार्रवाई तेज कर दी गई है।

JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.