रायपुर। CG WEATHER NEWS: छत्तीसगढ़ में फरवरी के पहले सप्ताह में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है, जहां दोपहर के समय बढ़ती गर्मी लोगों को पसीना छुड़ा रही है, वहीं सुबह कोहरा और रात में हल्की ठंड का असर बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा, राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 7 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा, जबकि अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी के आसार हैं।
8 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। राजधानी रायपुर में आज सुबह धुंध छाए रहने की संभावना है और दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।