CG | Tue, 10 February 2026

No Ad Available

CG Video : फेयरवेल की मौज या मौत को दावत? स्कूल के बाहर चलती कारों की छत पर स्टंट, पुलिस ने सिखाया कानून का पाठ

10 Feb 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 5 views
CG Video : फेयरवेल की मौज या मौत को दावत? स्कूल के बाहर चलती कारों की छत पर स्टंट, पुलिस ने सिखाया कानून का पाठ

जांजगीर-चांपा। CG Video : स्कूल की विदाई पार्टी (Farewell Party) यादगार होनी चाहिए, लेकिन जांजगीर-चांपा के खैरताल स्थित GLD स्कूल के छात्रों ने इसे जानलेवा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने इलाके में सनसनी फैला दी, जिसके बाद नवागढ़ पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए स्टंटबाजों के हौसले पस्त कर दिए हैं।

रफ्तार का कहर और नियमों की धज्जियां

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि फेयरवेल पार्टी के दौरान युवक कार और स्कॉर्पियो की बोनट और छतों पर बैठकर फिल्मी स्टाइल में खतरनाक स्टंट कर रहे थे। बीच सड़क पर खुलेआम यातायात नियमों को ठेंगा दिखाते इन युवाओं की एक छोटी सी चूक किसी बड़ी अनहोनी या जनहानि का कारण बन सकती थी।

पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक

मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय और एडिशनल SP उमेश कुमार कश्यप ने इसे गंभीरता से लिया। नवागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहनों और चालकों की पहचान की। हुड़दंग करने वाले युवकों को थाने लाकर कानून का पाठ पढ़ाया। मोटरयान अधिनियम (MV Act) के तहत कार्रवाई करते हुए प्रत्येक पर 2800 रुपये का जुर्माना ठोका।

देखें वीडियो –

रील के चक्कर में न गंवाएं रीयल लाइफ

नवागढ़ पुलिस ने अपील की है कि, सड़क पर स्टंट करना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि यह दूसरों की जान को भी खतरे में डालता है।


JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.