CG | Thu, 03 September 2026

No Ad Available

CG VIDEO : बिलासपुर बवाल में बड़ा एक्शन, पथराव के आरोपी हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 20 आरोपी गिरफ्तार, निकाला गया जुलूस

02 Sep 2026 | WEENEWS DESK | 829 views
CG VIDEO : बिलासपुर बवाल में बड़ा एक्शन, पथराव के आरोपी हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 20 आरोपी गिरफ्तार, निकाला गया जुलूस

बिलासपुर। CG VIDEO : जिले में दो पक्षों के बीच हुई झड़प के बाद शुरू हुआ बवाल अब बड़ी कार्रवाई तक पहुंच गया है। सिटी कोतवाली क्षेत्र में हुए पथराव और मारपीट के मामले में हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में सुहैल खान गुट के 17 और रामसिंह गुट के 3 आरोपी शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान कट्टा, पिस्टल समेत अन्य हथियार बरामद किए जाने की बात सामने आई है।

दरअसल, 28 और 29 अगस्त की दरमियानी रात दो पक्षों के बीच विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया था। झड़प के बाद पथराव और मारपीट से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले में शामिल लोगों की पहचान शुरू की। जांच आगे बढ़ने के साथ आरोपियों के नाम सामने आते गए और उनकी गिरफ्तारी का सिलसिला शुरू हुआ। इसी कड़ी में हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इससे सुहैल खान गुट से गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 17 हो गई है।

" target="_blank">

मामले में अब तक कुल 20 आरोपी गिरफ्त में आ चुके हैं। इनमें रामसिंह गुट के तीन आरोपी भी शामिल हैं, जिन्हें पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों में मौला बक्स उर्फ जूब्बू, शेख अजरूद्दीन उर्फ अज्जू, मोहम्मद जाहिद खान, सफीक अहमद उर्फ राजा खान, शाकिर नीयन, मोहम्मद लाईक, रेहान अली उर्फ ईरानी, मोहम्मद जुनैद, शेर खान उर्फ नईम खान, मोहम्मद अजहर कुरैशी, विजेन्द्र अनंत उर्फ छोटू, अब्दुल रज्जाक, अरबाज खान, सोहेल खान उर्फ मुस्तकीन, नुमान अली, शेख सुलतान उर्फ भूरू, मोहम्मद मुस्तकीन उर्फ नफीस खान, राजू यादव उर्फ नान, राकेश यादव उर्फ रिंकु और छत्रपाल साहू शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से कट्टा, पिस्टल समेत अन्य हथियार भी बरामद हुए हैं।

" target="_blank">

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला, जिसने पूरे मामले को एक बार फिर चर्चा में ला दिया। जुलूस के जरिए बवाल और हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश देने की कोशिश की गई। हालांकि 20 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी मामले की जांच खत्म नहीं हुई है। पुलिस घटना से जुड़े दूसरे लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। वीडियो फुटेज और सामने आए अन्य तथ्यों के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। मामले में एएसपी पंकज कुमार पटेल ने कार्रवाई को लेकर जानकारी दी है।

" target="_blank">

" target="_blank">

" target="_blank">


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.