CG | Sat, 17 October 2026

No Ad Available

CG PAPER LEAK NEWS : छत्तीसगढ़ के इस विश्वविद्यालय में परीक्षा से 2 घंटे पहले पेपर लीक, आक्रोशित छात्रों ने की कार्रवाई की मांग

20 Aug 2026 | WEENEWS DESK | 812 views
CG PAPER LEAK NEWS : छत्तीसगढ़ के इस विश्वविद्यालय में परीक्षा से 2 घंटे पहले पेपर लीक, आक्रोशित छात्रों ने की कार्रवाई की मांग

रायपुर: CG Paper Leak News : छत्तीसगढ़ के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले ने हड़कंप मचा दिया है। आरोप है कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही कथित पेपर सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगा था। मामले को लेकर छात्रों ने विरोध जताते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और जांच के साथ दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

कृषि विश्वविद्यालय में पेपर लीक CG Paper Leak News

मिली जानकारी के अनुसार इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आज एंटोमोलॉजी का सेमेस्टर एग्जाम होना था। परीक्षा 10 बजे से आयोजित की गई थी, लेकिन सुबह 8 बजे ही सोशल मीडिया पर सेमेस्टर एग्जाम का पेपर वायरल होने लगा था। पेपर लीक होने की खबर सामने आने के बाद छात्रों में भारी आक्रोश देखने को मिला है। अब देखने वाली बात होगी कि प्रबंधन पेपर लीक मामले में क्या एक्शन लेती है।

पहले भी लीक हो चुका है पेपर CG Paper Leak News

बता दें कि छत्तीसगढ़ में पेपर लीक का पहला मामला नहीं है, इससे पहले 12वीं बोर्ड का हिंदी पेपर लीक होने के दावे पर जमकर बवाल मचा था। 14 मार्च 2026 को 12वीं की हिंदी की परीक्षा थी, जो सफलतापूर्वक संपन्न हो गई थी। लेकिन 15 मार्च को सोशल मीडिया पर छात्र संगठनों ने पेपर लीक होने की जानकारी दी थी। मामले में माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव ने सिविल लाइन्स और साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

 

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.