बिलासपुर। CG NEWS: बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र से पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक पति ने आपसी विवाद के बाद अपनी ही पत्नी की मर्यादा को तार-तार कर दिया।
पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, सीपत थाना अंतर्गत दर्राभाठा भाठापारा की रहने वाली संगीता साहू की शादी साल 2025 में रायपुर निवासी नरोत्तम विधोरे के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी। शादी के कुछ समय बाद दोनों में आपसी विवाद शुरू हो गया, जिसके चलते जनवरी 2026 से पीड़िता अपने मायके सीपत आकर रहने लगी थी। इस बीच पीड़िता को पता चला कि उसके पति ने दुर्भावना से ग्रसित होकर उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए हैं। इस शर्मनाक हरकत से आहत पीड़िता ने तुरंत इसकी लिखित शिकायत सीपत थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पति के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।